Thursday, January 22, 2026
Home शिक्षा भूपदेवपुर में फ्लाई ओभरब्रिज को लेकर रेलवे ने कराई जनसुनवाई…..छिटपूट विरोध के साथ हुआ समपन्न…प्रशासन द्वारा तय की गई मुआवजा राशि अपेक्षाकृत काफी कम…प्रभावितों ने जताया असंतोष….

भूपदेवपुर में फ्लाई ओभरब्रिज को लेकर रेलवे ने कराई जनसुनवाई…..छिटपूट विरोध के साथ हुआ समपन्न…प्रशासन द्वारा तय की गई मुआवजा राशि अपेक्षाकृत काफी कम…प्रभावितों ने जताया असंतोष….

by Surendra Chauhan
oplus_8519682
oplus_8519714
oplus_8519682
oplus_8519682

रायगढ़। मानव रहित समपार बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर रेलवे फाटक बंद कर अंडर व ओभरब्रिज निर्माण पर जोर दे रहा है।इसी मिशन के तहत भूपदेवपुर के दोनों समपार पर अंडर और ओव्हरब्रिज ब्रिज प्रस्तावित है। शुक्रवार को बिलासपुर पंचायत के अंडर ब्रिज की जनसुनवाई सम्पन्न हुई। और फिर आज ओभरब्रिज को लेकर भूपदेवपुर के स्कूल मैदान में जनसुनवाई रखी गई। जनसुनवाई अधिकांश पट्टाधारी किसानों ने तो अपना समर्थन दिया,लेकिन आबादी भूमि पर वर्षो से काबिज 13 मकान मालिकों ने मुआवजा राशि पर असंतोष जताते हुए विरोध किया। प्रभावितों का साफतौर से कहना था कि वे पिछले 100 सालों से मकान निर्माण कर रह रहे है।मकान टुटने की दशा में वे बेघर हो जाएंगे। ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे को विस्थापन एवं पुर्नवास नीति का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। जनसुनवाई में खरसिया तहसीलदार मोनल साय, एसडीओ सेतु जी चौधरी, रेलवे के अधिकारी समेत बड़ी अधिक संख्या में राजस्व कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।।

You may also like