पद्मश्री तीजन बाई के निधन से छत्तीसगढ़ शोक में डूबा।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

पद्मश्री तीजन बाई के निधन पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ने जताया गहरा शोक

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ने लोककला एवं पंडवानी गायन की महान साधिका, पद्मश्री तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंडवानी कला को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जीवन भारतीय लोककला और संस्कृति की अमूल्य धरोहर रहा।

उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला और प्रेरणादायी विरासत सदैव अमर रहेगी।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

  • Top Search

    Popular Post

    Most Read