
दिल्ली। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही ऊर्जावान, विंदास,अत्यंत व्यवहार कुशल,अपने दायित्व को बखूबी,संजीदगी व दिलेरी से निर्वहन कर्ता प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से आज दिल्ली में छाया विधायक महेश साहू ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
मुलाकात में दिखा बड़ा ही आत्मीयता और सम्मान का भाव
इस आत्मीय भेंट के दौरान छाया विधायक महेश साहू जी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी के प्रति सम्मान एवं अनंत मंगल शुभभावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और निरंतर सक्रियता की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना
छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सिंह देव सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा पूरी ऊर्जा के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहें। दिल्ली में हुई यह मुलाकात आत्मीयता, सम्मान और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रही। इस अवशर पर बाल कृष्ण साहू जी मंडल सदस्य किरोड़ीमल नगर, दिनेश पटेल महामंत्री मंडल जोबी शामिल रहे l
