Wednesday, February 4, 2026
Home शिक्षा टीआई संजय नाग ने शराब तस्करों के खिलाफ़ मारी फुफकार…अवैध शराब के नेटवर्क पर भूपदेवपुर पुलिस का बड़ा एक्शन… सिंघनपुर में पकड़ाया शराब का जखीरा..

टीआई संजय नाग ने शराब तस्करों के खिलाफ़ मारी फुफकार…अवैध शराब के नेटवर्क पर भूपदेवपुर पुलिस का बड़ा एक्शन… सिंघनपुर में पकड़ाया शराब का जखीरा..

by Surendra Chauhan

रायगढ़।।
टीआई संजय नाग ने अवैध शराब के खिलाफ ऐसा ऑपरेशन छेड़ा है, जिससे पूरे इलाके में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। भूपदेवपुर पुलिस की ताबड़तोड़ और योजनाबद्ध कार्रवाई से अवैध शराब नेटवर्क की जड़ें हिल गई हैं।
पुलिस ने सिंघनपुर निवासी कुख्यात शराब तस्कर को मय शराब और अन्य सामग्री सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि तस्कर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जब्त शराब की मात्रा और तस्करी के तरीके ने पूरे अवैध नेटवर्क की पोल खोल दी है।
🔎 सूत्रों का बड़ा खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, तस्कर की गिरफ्तारी के बाद कुछ राजनीतिक नेताओं के सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस से “सेटिंग” कराने के जुगाड़ लगाए जा रहे हैं, लेकिन भूपदेवपुर पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
टीआई संजय नाग के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान साफ तौर पर नशामुक्त समाज की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जैसे चुनाव या त्योहारों के पहले प्रशासन सख्ती दिखाता है, वैसे ही इस बार अवैध शराब के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।
👮‍♂️ पुलिस का स्पष्ट संदेश
“अवैध शराब, तस्करी और माफियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दबाव हो या सिफारिश — कानून अपना काम करेगा।”
स्थानीय लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर संतोष और भरोसा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

You may also like