Tuesday, March 3, 2026
Home शिक्षा रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर मृतक ने लिए थे रूपये… रूपये न देकर दादागिरी कर रहा था…इसलिए 20 साल का युवक बन गया दरिंदा…चाकू से काट दिया गला…खरसिया के परसकोल ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश… मर्डर स्पेशलिस्ट राजेश जांगड़े का एक और कारनामा…

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर मृतक ने लिए थे रूपये… रूपये न देकर दादागिरी कर रहा था…इसलिए 20 साल का युवक बन गया दरिंदा…चाकू से काट दिया गला…खरसिया के परसकोल ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश… मर्डर स्पेशलिस्ट राजेश जांगड़े का एक और कारनामा…

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। परसकोल अंधे कत्ल की गुत्थी में स्टोरी सामने आई।उसमें रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर मृतक ने रूपये लिए थे।नौकरी तो लगी अलबत्ता रूपये भी नही मिले।रूपये की जब भी डिमांड होती वह दादागिरी करने लग जाता था। 28 फरवरी की रात भी पुरानी कहानी दोहराई गई।नतीजतन गुस्से में आकर आरोपी युवक ने चाकू से गला काट दिया।संसानीखेज हत्याकांड की मिस्त्री बेहद जटिल थी।लेकिन मर्डर स्पेशलिस्ट राजेश जांगड़े के इन्वेस्टिगेशन के चक्रव्यूह में आकर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
खरसिया थाना क्षेत्र के परासकोल गांव में हुए सनसनीखेज अंधे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। खेत में युवक का लहूलुहान शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था।
खेत में पड़ा था खून से लथपथ शव, सुबह फैली सनसनी
मृतक अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) का शव गांव के खेत में पड़ा मिला था।
उसके पेट, गले और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे।
सुबह जब ग्रामीण खेत पहुंचे तो खून से सना शव देखकर पूरा गांव दहशत और सनसनी में डूब गया।
पुलिस की हाईटेक जांच से टूटी मर्डर की गुत्थी
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जांच में शामिल रही —
एसडीओपी प्रभात पटेल
टीआई राजेश जांगड़े
एफएसएल टीम
साइबर सेल
पुलिस डॉग स्क्वॉड
पुलिस ने घटनास्थल से लेकर गांव के हर संदिग्ध पर नजर रखकर मामले की परत दर परत जांच की।
उधारी के 3000 रुपये बनी मौत की वजह
जांच में सामने आया कि ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव (20 वर्ष) और मृतक के बीच 3000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
दो महीने पहले आरोपी ने नौकरी लगवाने की बात पर मृतक को पैसे दिए थे।
जब पैसे वापस मांगने को लेकर विवाद बढ़ा तो मामला खूनी रंजिश में बदल गया।
कन्या छात्रावास के पास रची खौफनाक साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 28 फरवरी की रात उसने कन्या छात्रावास के पास मृतक को रोक लिया।
दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
मृतक मौके पर ही तड़प-तड़प कर मर गया।
वारदात के बाद आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG-13-V-8933) से फरार होकर घर पहुंच गया।
आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए सबूत
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर —
हत्या में इस्तेमाल चाकू
खून से सने कपड़े
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
जब्त कर लिए हैं।
अदालत में पेश, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मर्डर स्पेशलिस्ट टीआई का एक और खुलासा
खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को बेहद कम समय में सुलझा लिया, जिससे पुलिस की जांच क्षमता एक बार फिर सामने आई है।

You may also like