Saturday, March 14, 2026
Home शिक्षा जवलपुर में महुवा की “फैक्ट्री”पर रेड…जंगल के बीचोबीच बन रही थी शराब…भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…शराब माफियाओं के बीच मचा हड़कंप…70 से 90 लीटर कच्ची शराब ,200 से अधिक बोरी पास समेत बर्तन जब्त..

जवलपुर में महुवा की “फैक्ट्री”पर रेड…जंगल के बीचोबीच बन रही थी शराब…भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…शराब माफियाओं के बीच मचा हड़कंप…70 से 90 लीटर कच्ची शराब ,200 से अधिक बोरी पास समेत बर्तन जब्त..

by Surendra Chauhan


बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। इंस्पेक्टर संजय नाग एन्ड टीम ने एक बार फिर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसी मद्देनजर कच्ची शराब की फैक्ट्री को टारगेट कर माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है।भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के जबलपुर जंगल में संचालित अवैध कच्ची शराब के बड़े अड्डे पर पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के पूरे नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में 70 से 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, वहीं मौके पर मिले 200 से अधिक बोरी पास (लाहन) को नष्ट कर पास की नदी में बहा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक जंगल के भीतर लंबे समय से कच्ची शराब की “फैक्ट्री” चल रही थी, जहां बड़े पैमाने पर भट्टियां लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। सूचना मिलने पर भूपदेवपुर पुलिस ने टीम बनाकर जंगल में अचानक दबिश दी।
भट्टियों पर चढ़े मिले बड़े-बड़े बर्तन
रेड के दौरान पुलिस को कई जगहों पर जलती हुई भट्टियां और शराब बनाने के लिए चढ़ाए गए बड़े-बड़े बर्तन मिले। इन बर्तनों और उपकरणों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इससे साफ है कि जंगल में औद्योगिक स्तर पर अवैध शराब का उत्पादन किया जा रहा था।
पुलिस को देखते ही जंगल में भागे शराब माफिया
जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, शराब बनाने में जुटे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और वे घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर मौजूद पूरा सेटअप ध्वस्त करते हुए भट्टियों को तोड़ दिया।
200 बोरी पास मौके पर नष्ट
पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार 200 से अधिक बोरी पास को भी मौके पर नष्ट कर दिया और उसे नदी में बहा दिया, ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न किया जा सके।
शराब माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के शराब कारोबारियों में भारी खलबली मच गई है।
भूपदेवपुर पुलिस की इस रेड को इलाके में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

You may also like