Friday, May 1, 2026
Home शिक्षाएक्सक्लुसिव… चपले के आशीष मेडिकल में एक युवक की मौत…मौत हादसा या फिर लापरवाही का खेल..परिजनों का आरोप इंजेक्शन लगने के बाद हुई मौत..मृतक स्वस्थ था बाइक चलाकर 10 किलोमीटर दवाई लेने मेडिकल गया था.. पुलिस जांच में जुटी..

एक्सक्लुसिव… चपले के आशीष मेडिकल में एक युवक की मौत…मौत हादसा या फिर लापरवाही का खेल..परिजनों का आरोप इंजेक्शन लगने के बाद हुई मौत..मृतक स्वस्थ था बाइक चलाकर 10 किलोमीटर दवाई लेने मेडिकल गया था.. पुलिस जांच में जुटी..

by Surendra Chauhan

Oplus_16908288

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़
खरसिया के चपले क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा कर दिया है। 26 वर्षीय युवक की मौत अब सिर्फ एक हादसा नहीं लग रही, बल्कि यह सवाल बन चुकी है कि क्या खुलेआम चल रहे अवैध इलाज के कारोबार ने एक और जान ले ली।
भूपदेवपुर क्षेत्र के किरितमाल गांव निवासी मुकेश कुमार यादव शुक्रवार सुबह इलाज की उम्मीद लेकर चपले के आशीष मेडिकल पहुंचा था। लेकिन कुछ ही देर में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। परिजनों का दावा है कि मेडिकल स्टोर में युवक को इंजेक्शन लगाया गया और उसी के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। अगर यह सच साबित होता है, तो यह सीधे तौर पर गैरकानूनी चिकित्सा और घोर लापरवाही का मामला बन सकता है।
घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दहशत दोनों है। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगाने की नौबत क्यों आई। क्या वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद था या फिर बिना डिग्री और लाइसेंस के इलाज का खेल चल रहा था।
खरसिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, गवाहों से पूछताछ हो रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल सिस्टम की खामोशी पर है।

क्षेत्र में लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस इलाज करने वालों का जाल फैला हुआ है। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। आरोप तो यहां तक हैं कि कार्रवाई के बजाय ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता है, जिससे उनका हौसला और बढ़ता जा रहा है।
यह घटना सिर्फ एक युवक की मौत नहीं है, बल्कि उस लापरवाह व्यवस्था का आईना है जहां नियम किताबों तक सीमित हैं और जमीनी हकीकत में लोगों की जान जोखिम में डाल दी जाती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।

क्या कहते है परिजन

मृतक के रिश्तेदार दिलमणि यादव का साफतौर से कहना है कि मुकेश की मौत मेडिकल में इंजेक्शन लगने के बाद हुई है। हमे न्याय चाहिए।

You may also like