Wednesday, March 18, 2026
Home शिक्षा प्लास्टिक के टुकड़े ने खोला कत्ल का “राज”। दोस्त ने घोंपा मौत का खंजर। मिलुपारा ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश…पुलिस ने जिसे गवाह बनाया वही निकला कातिल… पढ़िए कत्ल की इनसाइड स्टोरी…

प्लास्टिक के टुकड़े ने खोला कत्ल का “राज”। दोस्त ने घोंपा मौत का खंजर। मिलुपारा ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश…पुलिस ने जिसे गवाह बनाया वही निकला कातिल… पढ़िए कत्ल की इनसाइड स्टोरी…

by Surendra Chauhan


बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। तमनार के मिलुपारा में हुए ब्लाइंड मर्डर से आखिरकार पर्दा उठ गया। जिसे गवाह मान कर पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही थी,वही असली कातिल निकला।दरअसल खाना बनाने के मामूली विवाद में आकर गुस्से में दोस्त ने पहले तो टॉर्च के ताबड़ तोड़ प्रहार से अधमरा किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

तमनार थाना क्षेत्र के मिलूपारा सिदारपारा में 9 मार्च की रात हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
बिजली टावर की चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी (46) का शव 10 मार्च की सुबह खेत की मेड़ पर खून से लथपथ मिला था।
शरीर पर गहरे चोट के निशान और गला दबाने के संकेत साफ बता रहे थे — यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि बेरहम हत्या थी।मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मृतक का साथी अजहर अली (63), जो खुद को प्रत्यक्षदर्शी बता रहा था — वही हत्यारा निकला!

पुलिस होती रही गुमराह
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि
4-5 अज्ञात लोग आए
रस्सी काटी और हमला किया
लखन को उठाकर ले गए
लेकिन…
जांच में आसपास किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला
हर पूछताछ में आरोपी बदलता रहा बयान
एक प्लास्टिक टुकड़ा और खुल गया राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने केस को पलट दिया।
मृतक के मुंह में मिला प्लास्टिक का टुकड़ा बना सबसे बड़ा सुराग पु
लिस ने जब इस कड़ी को जोड़ा तो शक सीधे अजहर अली पर गया।कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया — और सच सामने आ गया!
ऐसे की थी हत्या
आरोपी ने कबूला —
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद।गुस्से
में लखन को जमीन पर गिराया। हाथ में मौजूद टॉर्च से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार।फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया
यही टॉर्च बना कातिल हथियार — जिसका प्लास्टिक का टुकड़ा मृतक के मुंह में फंस गया था!
सबूत मिटा दिया था ताकि पुलिस गुमराह हो
हत्या के बाद आरोपी ने:खून से सनी टॉर्च धो दी
कपड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया
टावर की रस्सी काटकर झूठी कहानी गढ़ी
लेकिन…
पुलिस की सूझबूझ के सामने उसकी एक न चली!
आरो

पुलिस ने आरोपी अजहर अली शेख समीरुद्दीन (63) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामले में धारा 103(1) व 238 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

You may also like