Tuesday, February 10, 2026
Home शिक्षा शहर में गैंगवार का तांडव, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहर… 24घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार… एसएसपी शशिमोहन सिंह की दो टूक किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बरदाश्त नही…एसएसपी के तल्ख तेवर के बाद पुलिस भी फूल फॉर्म एक्शन मोड में….

शहर में गैंगवार का तांडव, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहर… 24घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार… एसएसपी शशिमोहन सिंह की दो टूक किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बरदाश्त नही…एसएसपी के तल्ख तेवर के बाद पुलिस भी फूल फॉर्म एक्शन मोड में….

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़
शहर की सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी और गैंगवार का जो वीडियो वायरल हुआ, उसने कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया। लेकिन इस बार पुलिस ने भी देर नहीं की। महज़ 24 घंटे के भीतर गैंगवार को अंजाम देने वाले आधा दर्जन से ज़्यादा बदमाशों को धर-दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों पर सिर्फ मारपीट ही नहीं, बल्कि बलवा जैसी संगीन धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के उन तमाम असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई है, जो अब तक सार्वजनिक जगहों को अपना अखाड़ा समझ रहे थे।
नवपदस्थ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है—
“शहर में कानून तोड़ने वालों के लिए अब जीरो टॉलरेंस है। लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
एसएसपी के सख्त और बेबाक तेवरों के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। शहर के गुंडे-बदमाशों, उपद्रवियों और शांति भंग करने वाले तत्वों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।
यह साफ संकेत है कि अब शहर में गुंडागर्दी नहीं, कानून चलेगा—और कानून से टकराने वालों का अंजाम तय है। बता दे एक दिन पहले शहर के लक्ष्मीपुर ओला शोरूम के समीप दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इसी मामले को लेकर वीडियो वायरल हुआ था।जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।गिरफ्तार आरोपी कपिश मित्तल,अभय सिंह ठाकुर सहित 6 विधि संघर्ष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

You may also like