बदलता छत्तीसगढ़। रायगढ़। शहर के सबसे बड़े होटल ट्रिनिटी का काला सच पहली बार बाहर आया है।अब तक जिसे पांच सितारा होटल कहा जाता रहा, वह असल में अय्याशी, सौदेबाज़ी और देह व्यापार का सुरक्षित ठिकाना निकला। ऐसा वीआईपी ठिकाना जंहा बगैर किसी ख़ौफ़ के दारू धुंआ और रंगीन मछलियों की अठखेलियाँ थी।यानी अय्याशी का पूरा इंतजाम।
होटल ट्रिनिटी—जहां रसूखदारों की आवाजाही बताई जाती थी—वहीं सातवीं मंजिल पर स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खुला खेल चल रहा था।
👉 सवाल अब सीधा है—
क्या यह होटल था या रसूखदारों का अड्डा?
💣 नया एसएसपी आया, पुराने खेल की बत्ती बुझ गई
नवपदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह के आते ही रायगढ़ में वो हुआ, जो लंबे समय से नहीं हुआ था—
❌ रसूख काम नहीं आया
❌ नामी होटल ढाल नहीं बन पाया
❌ सेटिंग ध्वस्त हो गई
एसएसपी के सख़्त निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने होटल ट्रिनिटी पर सीधा हमला बोला।
शाम 7:30 बजे हुई यह रेड सिस्टम के भीतर छुपे गंदे सच पर करारा तमाचा थी।
🚔 पॉश होटल, वीआईपी माहौल—अंदर गंदा कारोबार
पुलिस ने पहले पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा।
जैसे ही पुष्टि हुई—
💥 रेड
💥 तीन कमरे
💥 तीन महिलाएं
💥 आपत्तिजनक सामग्री
यानी साफ—
👉 स्पा सिर्फ नाम का था, अंदर देह व्यापार चल रहा था।
⛓️ संचालक और मैनेजर गिरफ्तार, रसूख बेअसर
स्पा संचालक विनयकांत बरगट और होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह—
जो खुद को सुरक्षित समझ रहे थे,
अब हथकड़ी में हैं।
पूछताछ में स्वीकारोक्ति—
👉 ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं
👉 मकसद सिर्फ अवैध कमाई
💥 ग्राहकों की लिस्ट से लेकर किरायानामा तक जब्त
पुलिस ने जो जब्त किया, वह सिर्फ सामान नहीं—
👉 पूरा नेटवर्क था
📱 मोबाइल
💵 ₹6,000 नकद
📒 ग्राहकों का रजिस्टर
📄 स्पा दस्तावेज
📝 2024 से किरायानामा
🚫 आपत्तिजनक सामग्री
👉 अब कोई इनकार नहीं,
👉 सबूत खुद बोल रहे हैं।
⚖️ पीटा एक्ट की धाराएं—अब बचने का रास्ता नहीं
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026,
धारा 3, 4, 5, 7 पीटा एक्ट—
👉 मतलब साफ: अब यह मामला रसूख का नहीं, कानून का है।
🗣️🔥 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख़्त संदेश
“रायगढ़ में चाहे होटल कितना भी बड़ा हो, या आरोपी कितना भी रसूखदार—देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान रुकने वाला नहीं है।”
😨 होटल, ढाबे, स्पा—सब रडार पर
नए एसएसपी की
⚡ बेखौफ
⚡ बिना दबाव
⚡ बिना भेदभाव
कार्यशैली से साफ है—
❌ अब नामी होटल सुरक्षित नहीं
❌ रसूख की ढाल टूट चुकी है
❌ अय्याशी का हर अड्डा रडार पर है