Monday, February 16, 2026
Home शिक्षा राजनीतिक संरक्षण के दम पर चल रहा था शराब का काला साम्राज्य…शिकायत एसएसपी तक पहुचते ही टीआई का सीधा हमला…डूमरपाली से दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनीतिक संरक्षण के दम पर चल रहा था शराब का काला साम्राज्य…शिकायत एसएसपी तक पहुचते ही टीआई का सीधा हमला…डूमरपाली से दो आरोपी गिरफ्तार…

by Surendra Chauhan


रायगढ़। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डूमरपाली में राजनीतिक संरक्षण के दम पर फल-फूल रहा अवैध शराब का धंधा आखिरकार बेनकाब हो गया। जिस कारोबार को रसूख की ढाल मिली हुई थी, वह एक शिकायत के बाद ही धराशायी हो गया।
शिकायत जैसे ही एसपी तक पहुंची, वैसे ही भूपदेवपुर टीआई ने बिना किसी दबाव और समझौते के इलाके में ताबड़तोड़ रेड मारी। कार्रवाई इतनी तेज़ और सटीक थी कि अवैध शराब बेच रहे दो आरोपी मौके पर ही दबोच लिए गए।

🍾 खुलासा चौंकाने वाला
डूमरपाली में लंबे समय से खुलेआम शराब बेची जा रही थी। स्थानीय विरोध, शिकायतें और चेतावनियां — सब बेअसर रहीं, क्योंकि कारोबार को मिल रहा था राजनीतिक संरक्षण। लेकिन इस बार शिकायत ऊपर तक पहुंची और पूरा खेल पलट गया।
रेड के दौरान आवैध शराब, नकदी और बिक्री का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
अब बड़ा सवाल यह नहीं कि दो आरोपी पकड़े गए —
❓ सवाल यह है कि इस काले कारोबार को संरक्षण देने वाले चेहरे कब बेनकाब होंगे?

के

You may also like