बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर जारी जीरो टॉरलेंस मोड के अपने मिशन में नए एसएसपी शशिमोहन सिंह लगातार आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है। शुरूआत सेक्स रैकेट गुंडागर्दी और ऑन लाइन सट्टा के बाद बारी अब कबाड़ियों की है। भंगार के नेटवर्क को पूरी तरह जमींदोज करने के मद्देनजर फरमान जारी किया गया है।जिसके तहत जिलेभर में पुलिस कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नए एसएसपी के इस आक्रमक रुख के बाद भंगार कारोबार से सीधे ताल्लुक रखने वाले कबाड़ियों के बीच हड़कम्प मच गया है।
जिले में अपराध के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। देह व्यापार के अड्डों पर ताले, गुंडों की धरपकड़ और ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर प्रहार के बाद अब नवपदस्थ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कबाड़ के गोरखधंधे पर सीधी नजरें तरेर दी हैं।
एसएसपी के सख्त फरमान का असर यह है कि पूरे जिले में कबाड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर संदिग्ध कबाड़ गोदामों की जांच की, दस्तावेज खंगाले और अवैध रूप से जमा माल पर कार्रवाई की जा रही है।
शुरूआत तमनार से
एसएसपी के आदेश के बाद तमनार थाना क्षेत्र के कबाड़ियों की धड़पकड़ शुरू कर दी गई है।पुलिस की कार्रवाई में बेशक शुरूआती चंद घण्टो में काफी बड़े पैमाने पर कबाड़ और दो कबाड़ियों को गिरफ्तार लिया गया है।इसके साथ ही उन तमाम कबाड़ियों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है जो सीधे चोरी का माल खरीदते है।
🚨 क्यों निशाने पर कबाड़ नेटवर्क?
सूत्रों के मुताबिक, चोरी के लोहे, सरकारी संपत्ति और औद्योगिक सामग्री की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क कबाड़ के नाम पर फल-फूल रहा था। पुलिस को आशंका है कि कई आपराधिक घटनाओं की कड़ियां इसी धंधे से जुड़ती हैं।
अब एसएसपी के निर्देश पर हर कबाड़ दुकान की कानूनी जांच, स्टॉक वेरिफिकेशन और लाइसेंस की पड़ताल की जा रही है।
⚡ कार्रवाई के बाद हड़कंप
जिले भर में पुलिस की सक्रियता से कबाड़ियों के बीच हड़कंप मच गया है। कई स्थानों पर कबाड़ गोदामों के शटर आधे झुके नजर आए।
पुलिस का साफ संदेश है —
🔥 “अवैध कमाई का हर अड्डा बंद होगा, चाहे वह किसी भी नाम से चल रहा हो।”
रायगढ़ में कानून का नया अध्याय लिखने की तैयारी है। अब देखना यह है कि इस मुहिम में कितने बड़े चेहरे बेनकाब होते हैं।