Tuesday, February 17, 2026
Home शिक्षा रायगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति की दस्तक… फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी की पहल से बनेगा पहला सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल… HDFC बैंक के CSR से तीन साल में बदलेगी इलाज की तस्वीर……

रायगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति की दस्तक… फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी की पहल से बनेगा पहला सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल… HDFC बैंक के CSR से तीन साल में बदलेगी इलाज की तस्वीर……

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। विधायक बनने के सिर्फ चंद महीनों के भीतर प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा की तस्वीर बदल कर रख दी है।जो कहा वो किया के सिद्धांत के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विकास कार्यो की झड़ी लगा दी है। चाहे फिर वह नालंदा लाइब्रेरी की बात हो या फिर मॉडल स्कूलों की। चौक चौराहे और सड़के खुद अपनी कहानी बयां कर रहे है।बारी अब स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ोत्तरी की है।इसी मद्देनजर एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एमआरआई ,सिटी स्कैन,इंडोस्कोपी से लेकर हर उन मुमकिन सुविधाओं को हॉस्पिटल में लैस किया जाएगा।जिसकी तलाश मेट्रो शहरों में की जाती रही है। वित्तमंत्री के इस पहल के बाद निसंदेह जिलेवासियों को जल्द ही इलाज के मामले में एक बड़ी राहत मिलने जा रही है।जिले के लिए बड़ी खुशखबरी। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी की पहल के बाद रायगढ़ शहर में अब सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सपना हकीकत बनने जा रहा है। कागजों में सीमित योजना अब धरातल पर उतरने की तैयारी में है।
यह अत्याधुनिक अस्पताल HDFC Bank के CSR फंड से निर्मित होगा — और इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में गेम चेंजर माना जा रहा है।
@# क्या-क्या मिलेगा इस मेगा हॉस्पिटल में?
✔ अत्याधुनिक MRI सुविधा
✔ हाई-टेक CT स्कैन
✔ मल्टी-स्पेशलिटी ओपीडी
✔ इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर
✔ विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता
✔ आधुनिक ऑपरेशन थिएटर
अब गंभीर बीमारी या एडवांस जांच के लिए रायगढ़ के मरीजों को महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

तीन साल में तैयार होगा हेल्थ का पावरहाउस

योजना के मुताबिक, आने वाले तीन वर्षों में यह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगा। निर्माण और संसाधनों की रूपरेखा पर काम तेज हो चुका है।
स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न सिर्फ इलाज की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि जिले को मेडिकल मैप पर नई पहचान भी देगी।
@ *बड़ा संदेश
“अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”
“रायगढ़ बनेगा हेल्थ हब।”
“CSR से बदलेगी स्वास्थ्य की तस्वीर।”
** राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसे रायगढ़ के स्वास्थ्य इतिहास का टर्निंग पॉइंट कहा जा रहा है।
रायगढ़ तैयार है — अब स्वास्थ्य सुविधा का नया अध्याय शुरू होने वाला है।

क्या कहते है मैनेजर

HDFC बैंक के प्रबंधक राजेश महतो बताते है कि फाइनेंस मिनिस्टर के आदेश के बाद मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है।तीन सालों के भीतर हॉस्पिटल को अस्तित्व में लाने प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।

You may also like