Tuesday, February 17, 2026
Home शिक्षा इलाज की उम्मीद में निकले थे… लेकिन घर पहुंची दो अर्थियां… तराईमाल के बंजारी प्लांट के समीप हृदयविदारक हादसा…बीमार बच्चें को इलाज कराने बाइक से रायगढ़ आ रहे थे दंपत्ति…न बीमार मासूम बचा न पिता..रायगढ़ की यह ताजा त्रासदी सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल है…

इलाज की उम्मीद में निकले थे… लेकिन घर पहुंची दो अर्थियां… तराईमाल के बंजारी प्लांट के समीप हृदयविदारक हादसा…बीमार बच्चें को इलाज कराने बाइक से रायगढ़ आ रहे थे दंपत्ति…न बीमार मासूम बचा न पिता..रायगढ़ की यह ताजा त्रासदी सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल है…

by Surendra Chauhan


बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़। रायगढ़ पूंजीपथरा की सड़कों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही ट्रकों ने एक बार फिर एक हँसते खेलते परिवार की खुशियां क्षण भर में ताउम्र के लिए मातम में बदल दी। हादसे में सिर्फ एक 8 साल के मासूम की मौत नही हुई है बल्कि परिवार के पहिया को खींचने वाले मुखिया को भी चक्के तले रौंद दिया है। एक साथ एक ही परिवार के दो मौतों ने क्षेत्र को बुरी तरह झकझकोर कर रख दिया है। पूंजी पथरा मार्ग एक बार फिर खून से लाल हो गई तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को ऐसी टक्कर मारी कि 8 साल के मासूम और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण दंपत्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर इलाज के लिए रायगढ़ आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही किस्मत ने ऐसा वार किया कि खुशियों से भरा परिवार चंद सेकंड में बिखर गया।
टक्कर इतनी भीषण… कि सब कुछ खत्म
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने अचानक बाइक
को अपनी चपेट में ले लिया।
पिता और 8 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत
पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर घायल
सड़क पर चीख-पुकार और अफरातफरी
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इनकी हुई मौत

मरने वालों में पूंजी पथरा क्षेत्र के महुआ चौक तुमी डीह के रहने वाले मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उसके पुत्र आफताब कुरैशी की इस हादसे में मौत हो गई है।


“अभिशप्त मार्ग” का फिर खूनी चेहरा

रायगढ़ पूंजी पथरा मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही अब लगातार जान ले रही है।
इलाके में गुस्सा है, सवाल है —
कब थमेगा मौत का यह सिलसिला?
कब सुरक्षित होगी यह सड़क?

You may also like