Saturday, February 21, 2026
Home शिक्षा खबर पर लगी मुहर…18 फरवरी को ही न्यूज़ बदलता छत्तीसगढ़ ने हत्याकांड का “सच”सामने ला दिया था…खरसिया पुलिस ने मौहापाली मर्डर मिस्ट्री से उठाया पर्दा…मुख्य आरोपी ने कहा पिता की मौत पर किया कमेंट तो जिंदा जला दिया…

खबर पर लगी मुहर…18 फरवरी को ही न्यूज़ बदलता छत्तीसगढ़ ने हत्याकांड का “सच”सामने ला दिया था…खरसिया पुलिस ने मौहापाली मर्डर मिस्ट्री से उठाया पर्दा…मुख्य आरोपी ने कहा पिता की मौत पर किया कमेंट तो जिंदा जला दिया…

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़

पिता की मौत पर किया कमेंट तो जिंदा जला दिया है।जी हां मौहापाली हत्याकांड का यह वही सच है जिसे न्यूज़ बदलता छत्तीसगढ़ ने 18 फरवरी की अपनी विशेष रिपोर्ट में सामने ला दिया था। पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमारी खबर पर मुहर लगाई है। 16 फरवरी की रात चपले के नंदू उर्फ शिव प्रसाद पटेल को मारपीट कर जिंदा जला दिया गया था। बड़ी बात तो यह है कि इस ख़ौफ़नाक को अंजाम देने वाले कोई और नही बल्कि उसके ही जिगरी दोस्त थे जिनके साथ अक्सर शराब पार्टी का जश्न चलता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि अभी भी दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) 16 फरवरी को अपने मामा के घर मौहापाली आया हुआ था। रात में घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद वह गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गहरे निशान थे। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल खरसिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान 17 फरवरी को उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात तीनों साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान मृतक द्वारा उसके पिता की मौत को लेकर टिप्पणी कर दी गई, जिससे नाराज़ होकर दोनों आरोपियों ने मिलकर शिव प्रसाद पटेल की बेरहमी से पिटाई कर दी। ईंट और मुक्कों से हमला करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

You may also like