रायगढ़। एनएच 49 नेशनल हाइवे रायगढ़ खरसिया मुख्य मार्ग के रक्सापाली के समीप बीच सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया है।प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे है। एक दिन पहले शनिवार को रक्सापली गांव के ही 30 वर्षीय युवक दिगम्बर राठिया की मौत काशीचुआं के पास सड़क हादसे में हो गई थी। बताया जाता है कि किसी कार्य को लेकर अपनी बाइक से रायगढ़ गए दिगम्बर शाम तकरीबन 4 बजे वापस लौट रहा था। काशीचुआं के समीप पहुचने पर तेज रफ्तार कार से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में दिगम्बर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई थी। बहरहाल भूपदेवपुर और खरसिया पुलिस चक्काजाम समाप्त करने मौके पर डटी हुई है। पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है। लेकिन अपनी मांगों को लेकर अड़े ग्रामीण पर इसका कोई असर नही देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
ब्रेकिंग…NH49पर चक्का जाम। बीच सड़क पर लाश रखकर किया जा रहा प्रदर्शन। रायगढ़ खरसिया मुख्य मार्ग पर रक्सापाली के समीप आंदोलन। दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार।शनिवार की शाम कार और बाइक की भिड़त में ग्रामीण युवक की हुई थी मौत। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े।पुलिस की समझाईस बेअसर। पढ़िये पूरी रिपोर्ट…
169