Wednesday, May 20, 2026
Home क्राईमब्रेकिंग…चार युवक एक ही बाइक में थे सवार। तेज रफ्तार से बैलेंस बिगड़ा। डिवाइडर में टकराई। चारों युवक गंभीर रूप से घायल…

ब्रेकिंग…चार युवक एक ही बाइक में थे सवार। तेज रफ्तार से बैलेंस बिगड़ा। डिवाइडर में टकराई। चारों युवक गंभीर रूप से घायल…

by Surendra Chauhan

रायगढ़ । एनएच 49 पर हादसों का सिलसिला अनवरत जारी है। सोमवार की देर शाम एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई। एक ही बाइक में चार युवक सवार होकर रायगढ़ से खरसिया जा रहे थे। चपले चौक के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधा डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जाता है कि चारो युवक खरसिया अंजोरिपाली के है। घायलो को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया है।

You may also like