Tuesday, February 24, 2026
Home शिक्षा सारंगढ़ के झाल में खून की होली…पड़ोसी बना हैवान,दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघी…आधी रात मौत का तांडव…सारथी परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट…3 साल की मासूम तक को भी नही बख्शा..दो की हालत नाजुक…पुलिस मौके पर ,आरोपी गिरफ्तार…

सारंगढ़ के झाल में खून की होली…पड़ोसी बना हैवान,दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघी…आधी रात मौत का तांडव…सारथी परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट…3 साल की मासूम तक को भी नही बख्शा..दो की हालत नाजुक…पुलिस मौके पर ,आरोपी गिरफ्तार…

by Surendra Chauhan


बदलता छत्तीसगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़।

जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में सोमवार की आधी रात ऐसी खौफनाक वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद की आग में जल रहे एक पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की सारी सीमाएं पार करते हुए सारथी परिवार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में 3 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मासूम की माँ और दादा गंभीर रूप से घायल होकर सारंगढ़ अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
हालांकि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


घटना के बाद पूरे गांव में मातम, दहशत और आक्रोश का माहौल है।


आधी रात बना जल्लाद, सोते परिवार पर बरसाई कुल्हाड़ी
ग्रामीणों के मुताबिक सारथी परिवार और आरोपी पड़ोसी के बीच पिछले दो साल से जमीन को लेकर कड़वा विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था।
बताया जाता है कि इसी गुस्से में आधी रात आरोपी कुल्हाड़ी लेकर सारथी परिवार के घर में घुस गया और सो रहे लोगों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
दरिंदगी का आलम यह था कि उसने 3 साल की मासूम बच्ची को भी बेरहमी से काट डाला।
खूनी हमला

  • 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला
  • 40 वर्षीय राजेश सारथी
  • 3 साल की मासूम बच्ची
    की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    वहीं मासूम की माँ और दादा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    पूरे परिवार को खत्म करने की थी मंशा
    ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का इरादा पूरे सारथी परिवार का सफाया करने का था। अगर शोर सुनकर गांव वाले नहीं जागते तो यह तिहरा हत्याकांड सामूहिक नरसंहार में बदल सकता था।
    मौके पर पहुंचे एसपी, आरोपी गिरफ्तार
    घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एसपी और डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
    मुख्य आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

You may also like