Tuesday, February 24, 2026
Home शिक्षा “ऑपरेशन प्रहार”–अवैध कबाड़ माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार…80 टन कबाड़ समेत 4 ट्रक जब्त…82 लाख के माल पर सीधी कार्रवाई…एसएसपी के एक्शन के बाद कबाड़ियों के मची खलबली…मुन्ना,चुन्ना, सिकंदर,नाजिम,जुम्मन अपनी अपनी मांद में दुबके…

“ऑपरेशन प्रहार”–अवैध कबाड़ माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार…80 टन कबाड़ समेत 4 ट्रक जब्त…82 लाख के माल पर सीधी कार्रवाई…एसएसपी के एक्शन के बाद कबाड़ियों के मची खलबली…मुन्ना,चुन्ना, सिकंदर,नाजिम,जुम्मन अपनी अपनी मांद में दुबके…

by Surendra Chauhan


रायगढ़, 24 फरवरी। जिले में अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर नकेल कसते हुए शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूंजीपथरा थाना पुलिस ने सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर चार ट्रकों में लदा करीब 80 टन अवैध कबाड़ जब्त किया, जिसकी कुल कीमत ट्रकों समेत करीब 82 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
घेराबंदी कर पकड़े गए कबाड़ से लदे ट्रक
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर भारी मात्रा में कबाड़ से भरे ट्रक जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम ने सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर चार ट्रकों को रोक लिया।
तलाशी लेने पर ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन और अन्य कबाड़ के भारी टुकड़े लोड पाए गए।
जब पुलिस ने चालकों से परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह गहरा गया।
4 ट्रकों से 80 टन कबाड़ बरामद
पुलिस कार्रवाई में जब्त सामग्री का विवरण —
ट्रक CG14D0528 : लगभग 11 टन कबाड़
ट्रक CG04ML3765 : लगभग 25 टन कबाड़
ट्रक CG15AC4339 : लगभग 15 टन कबाड़
ट्रक AP31TF7866 : लगभग 29 टन कबाड़
कुल मिलाकर करीब 80 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28.35 लाख रुपये बताई गई है। ट्रकों सहित कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
वैधानिक कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNSS और BNS की संबंधित धाराओं में इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया, जिस पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।
इन चालकों पर हुई कार्रवाई
सुल्तान खान — निवासी कुनकुरी, जिला जशपुर
जाकिर मोहम्मद — निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा
महकुल अहमद — निवासी चैनपुर, जिला बलिया (उ.प्र.)
रघुबीर यादव — निवासी नोहटा, जिला दमोह (म.प्र.)
एसएसपी का सख्त संदेश
शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है —
“अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

You may also like