Friday, February 27, 2026
Home शिक्षा एसएसपी शशिमोहन सिंह का एक और धमाका…कबाड़ माफियाओं पर पुलिस का महाप्रहार…9 ट्रक 140 टन कबाड़, 1करोड़ 60 लाख का का माल जब्त…

एसएसपी शशिमोहन सिंह का एक और धमाका…कबाड़ माफियाओं पर पुलिस का महाप्रहार…9 ट्रक 140 टन कबाड़, 1करोड़ 60 लाख का का माल जब्त…

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।रायगढ़ अवैध कबाड़ के खिलाफ छेड़े अभियान में रायगढ़ पुलिस मिशन प्रहार के तहत रोजाना कबाड़ियों के खिलाफ गाज गिरा रही है। खासकर एसएसपी शशिमोहन सिंह के फरमान जारी होने के बाद तो कबाड़ियों की शामत आ गई है। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ साथ कबाड़ियों के हर उस ठिकाने पर कार्रवाई की जा रही है जंहा अब तक पहुचना मुमकिन न था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई महाप्रहार साबित हुई। 1 करोड़60 लाख के माल पर सीधी कार्रवाई हुई।कबाड़ियों का वास्ता अबतक ऐसी पुलिसिंग से न हुआ था।लिहाजा ऐसे में उनके बीच दहशत मचना लाजिमी है।

जिले में अवैध कबाड़ के काले कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ प्रहार किया कि कबाड़ माफिया में हड़कंप मच गया। शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने उड़ीसा से रायगढ़ लाए जा रहे करीब 140 टन अवैध स्क्रैप से भरे 9 वाहनों को धर दबोचा।
इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये का कबाड़ और 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत के वाहन जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति पर पुलिस ने एक ही झटके में शिकंजा कस दिया।
उड़ीसा से रायगढ़ तक फैला था कबाड़ का काला खेल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में लोहा, टीन, झड़ टुकड़े और मोटर पार्ट्स जैसे स्क्रैप भरकर रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में खपाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही Shashi Mohan Singh ने तुरंत पुलिस टीमों को हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर घेराबंदी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर कबाड़ से भरे वाहनों को पकड़ लिया।
तीन जगह नाकेबंदी, कबाड़ से भरे वाहन जब्त
जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों से करीब 85 टन स्क्रैप पकड़ा।
वहीं कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 अन्य वाहनों से करीब 54 टन स्क्रैप बरामद किया।
पुलिस ने इस कार्रवाई में 05 ट्रक, 03 माजदा और 01 पिकअप वाहन सहित कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है।
चालक नहीं दिखा सके कागजात
पकड़े गए वाहन चालकों से जब पुलिस ने स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्क्रैप उड़ीसा से रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में लाया जा रहा था।
दस्तावेज नहीं होने और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसएसपी की सख्त चेतावनी — कबाड़ माफिया सावधान
कार्रवाई के बाद शशिमोहन सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी —
“ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।”
इन आरोपियों पर गिरी पुलिस की गाज
इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है —
उज्जवल कुमार सिंह (गया, बिहार)
मोहम्मद खालिद (नालंदा, बिहार)
राणा सिंह (पिथौरा, महासमुंद)
मनीराम (जैजेपुर, जिला सक्ती)
युधिष्ठिर दास (अंबाभौना, बरगढ़, उड़ीसा)
मोहनलाल सारथी (रेगड़ा, रायगढ़)
भूषण साह (बृजराजनगर, झारसुगुड़ा)
करतार सिंह (बरगढ़, उड़ीसा)
सुभाष कुमार मांझी (अंगुल, ओडिशा)
लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से कबाड़ माफिया और अवैध कारोबारियों में जबरदस्त हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान के तहत अवैध स्क्रैप नेटवर्क पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like