Friday, February 27, 2026
Home शिक्षा सरकारी जमीन पर फ्लाई ऐश माफ़िया का खेल बेनकाब…ट्रेलर एक्सीडेंट होते ही खुला अवैध डंपिंग का राज…एसडीएम, तहसीलदार और पर्यावरण विभाग तक पहुँची शिकायत…

सरकारी जमीन पर फ्लाई ऐश माफ़िया का खेल बेनकाब…ट्रेलर एक्सीडेंट होते ही खुला अवैध डंपिंग का राज…एसडीएम, तहसीलदार और पर्यावरण विभाग तक पहुँची शिकायत…

by Surendra Chauhan

बदलता छत्तीसगढ़।खरसिया

खरसिया के समीपस्थ छोटे देवगांव में सरकारी जमीन पर बेख़ौफ़ बगैर अनुमति के फ्लाई ऐश का अवैध डंपिंग किया जा रहा है।सफेद राखड़ की आड़ में अपने हाथ काले करने वाले सफेदफोशों का खेल यू ही बदस्तूर जारी रहता।लेकिन राखड़ लेकर आई ट्रक के दुर्घनाग्रस्त होने के बाद लंबे समय से गुपचुप चल रहे इस काले कारोबार का भंडाफोड़ हो गया।
मामले को लेकर ग्राम छोटेदेवगांव निवासी घनश्याम पटेल (पिता बुन्दराम पटेल) ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खरसिया, तहसीलदार खरसिया और पर्यावरण विभाग को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाया हैं।
शासकीय भूमि पर डंप हो रहा फ्लाईऐश
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कान्ता प्रसाद गुप्ता (पिता संतराम गुप्ता) द्वारा गांव की शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से फ्लाईऐश (डस्ट) डंप कर कब्जा किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10CB8001 समेत कई ट्रेलरों के माध्यम से लगातार फ्लाईऐश गिराई जा रही थी, जिससे पर्यावरण और आसपास की जमीन को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ट्रेलर पलटा तो खुली पोल
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी की रात अवैध डंपिंग के दौरान फ्लाईऐश से भरा एक ट्रेलर मौके पर ही पलट गया। इसी घटना के बाद ग्रामीणों को पूरे मामले की जानकारी मिली और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता घनश्याम पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि
पलटे हुए ट्रेलर को तत्काल जब्त किया जाए
शासकीय भूमि पर हो रही अवैध डंपिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए
इसमें शामिल ट्रांसपोर्टर और संबंधित कंपनियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और पर्यावरण विभाग तक पहुंच चुकी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह अवैध फ्लाईऐश डंपिंग पर्यावरण और सरकारी जमीन दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

You may also like