Monday, March 2, 2026
Home शिक्षा पड़ोसी ही निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड…उपसरपंच का भतीजा बना चोर…पड़ोसी के सूने घर में घुसकर साफ कर दिया जेवर नकदी…भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता…24 घँटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश…

पड़ोसी ही निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड…उपसरपंच का भतीजा बना चोर…पड़ोसी के सूने घर में घुसकर साफ कर दिया जेवर नकदी…भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता…24 घँटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश…

by Surendra Chauhan



रायगढ़-खरसिया | 1 मार्च
खरसिया के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला उस समय और सनसनीखेज हो गया जब पुलिस जांच में पड़ोसी युवक ही चोर निकला। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उपसरपंच नरायण डनसेना का भतीजा जितेंद्र डनसेना है।
भूपदेवपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय नाग एन्ड टीम को मिली कामयाबी महज इत्तफाक नही बल्कि टीम ने अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी।यही वजह थी की चोरी का भंडाफोड़ होने में 24 घँटे से भी कम समय लगा। यही नही उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।
पड़ोसी होने का उठाया फायदा
जानकारी के मुताबिक ग्राम जबलपुर निवासी उदयराम पटैल, जो पेशे से मशरूम उत्पादक हैं, 26 फरवरी को अपने परिवार के साथ निजी काम से बिलासपुर गए हुए थे।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला जितेंद्र डनसेना उनके घर का पड़ोसी है और दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं। इसी कारण उसे पटैल परिवार की हर गतिविधि और आवाजाही की पूरी जानकारी रहती थी।
जैसे ही उसे पता चला कि पूरा परिवार घर से बाहर गया है, उसने मौका देखकर बाड़ी की तरफ से घर में घुसकर कमरे और अलमारी का ताला तोड़ दिया और भीतर रखे कीमती जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर थाना पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। संदेह के आधार पर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और चोरी की वारदात कबूल कर ली।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात और नकदी बरामद कर लिए।
चोरी की सनसनीखेज सच्चाई
सूने मकान में लाखों की चोरी
चोर कोई बाहरी नहीं, पड़ोसी युवक निकला
उपसरपंच का भतीजा आरोपी
पड़ोस में रहने से घर की हर गतिविधि की जानकारी थी।इसलिए पटैल परिवार जब घर मे ताला लगाकर गया तो जितेंद्र ने मौका देखकर धावा बोल दिया।
पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
गांव के ही युवक द्वारा पड़ोसी के घर में चोरी की इस वारदात ने पूरे जबलपुर गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।

इस टीम का रहा योगदान

एसएसपी शशिमोहन सिंह की सख्ती और क्राइम कंट्रोल को जारी किए गए फरमान का ही असर है कि ग्राउंड लेबल पर सुस्त नजर आने वाली पुलिस भी अब पूरी तरश से चुस्त दुरुस्त होकर काम कर रही है। बहरहाल चोरी के मामले में सफलता प्राप्त करने में इंस्पेक्टर संजय नाग के अलावा एसआई राजेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत,हवलदार जगदीश नायक,प्रदीप तिवारी ,जगमोहन ओगरे समेत अन्य पुलिस कर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You may also like