Friday, June 27, 2025
Home रायगढ़ सितमगर बन सकता है चार दिन।16 जुलाई से 20 जुलाई भारी बारिश की चेतावनी।घर से निकलने के पहले देख ले मौसम का मिजाज। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने कर दी है भविष्यवाणी। रायगढ़ जिले के सभी विभाग हाईअलर्ट पर। डूबान और तटीय क्षेत्र पर विशेष चौकसी।

सितमगर बन सकता है चार दिन।16 जुलाई से 20 जुलाई भारी बारिश की चेतावनी।घर से निकलने के पहले देख ले मौसम का मिजाज। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने कर दी है भविष्यवाणी। रायगढ़ जिले के सभी विभाग हाईअलर्ट पर। डूबान और तटीय क्षेत्र पर विशेष चौकसी।

by Surendra Chauhan

रायगढ़। आने वाले चार दिन लोगों के लिए सितम ढा सकता है। दरअसल मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले में 16 से 20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी। विभाग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर आ गया है।। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसे देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनती है वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया है।: नगर सेना की टीम को भी राहत एवम बचाव कार्यों के लिए अपनी पूरी तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया। जिससे सूचना मिलने पर तुरंत सहायता रवाना किया जा सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य अमले को भी सतर्क रहने के लिए कहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराए।

You may also like